Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर छुट्टी रद्द, अब इस तारीख को रहेगी Holiday

Edited By Updated: 05 Sep, 2024 07:08 AM

ganesh chaturthi 2024 holiday canceled on ganesh chaturthi

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण सैनी और जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका के नेतृत्व में महासंघ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपा,...

नेशनल डेस्क: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण सैनी और जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका के नेतृत्व में महासंघ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सवाई माधोपुर जिले में गणेश चतुर्थी के अवसर पर त्रिनेत्र गणेश मेले का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर त्रिनेत्र गणेश मेले के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन इस वर्ष जिला कलेक्टर द्वारा इस मेले के स्थान पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि उस दिन जिले में न तो कोई मेला होता है और न ही कोई विशेष आयोजन। वहीं, त्रिनेत्र गणेश मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। जिले के नागरिकों और कर्मचारियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए त्रिनेत्र गणेश मेले के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की आवश्यकता है।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर त्रिनेत्र गणेश मेले का अवकाश घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर हरिशंकर गुर्जर, लड्डू लाल लोधा, अशोक पाठक, राहुल शर्मा, राजेंद्र वर्मा, भुवनेश्वर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!