मध्य प्रदेश के बैतूल में विवाहित महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों में से एक को किया गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 17 Mar, 2024 10:39 PM

married woman made victim of lust in betul

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद पीड़िता ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद पीड़िता ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शालिनी परस्ते ने बताया कि घटना शनिवार को बोरदेही थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़िता (38) शनिवार शाम को खेत से घर लौट रही थी, तभी उसके जानने वाले दो लोगों ने उसे अपने स्कूटर से छोड़ने की पेशकश की। 

आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।'' उन्होंने बताया, ‘‘घटना के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। उसे बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और तहसीलदार ने अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए और जीरो प्राथमिकी दर्ज की।'' उन्होंने कहा कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए बोरदेही थाना अग्रसारित किया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!