स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, खुद बाइक चलाकर पहुंची अस्पताल

Edited By Yaspal,Updated: 02 Mar, 2024 05:38 PM

gang rape of a woman who came to visit india from spain

झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है

नेशनल डेस्कः झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था। यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया, ‘‘पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार खुद गत रात घटनास्थल पर गए और वहां डेरा डाले हुए हैं। जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना, संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक घटना की जांच कर रहे हैं। कुमार ने कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मीडिया को बयान देने को कहा है।'' इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि इस घटना में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। यह कथित अपराध उस दिन हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और जबरन वसूली को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!