Gangrene Symptoms: डायबिटीज मरीजों के लिए चेतावनी, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज वरना...

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 06:10 PM

gangrene symptoms warning for diabetes patients never ignore these signs

डायबिटीज के मरीजों के लिए पैरों की मामूली चोट जानलेवा गैंगरीन का रूप ले सकती है।

Gangrene Symptoms : गैंगरीन (Gangrene) एक बेहद गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर के किसी खास हिस्से के ऊतक (Tissues) मरने लगते हैं। यह तब होता है जब उस अंग तक रक्त का संचार पूरी तरह रुक जाता है या वहां संक्रमण फैल जाता है। हाई ब्लड शुगर नसों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे पैरों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और मामूली चोट भी गैंगरीन का रूप ले लेती है। 

क्या है गैंगरीन के लक्षण 

  • त्वचा का रंग बदलना (लाल, बैंगनी, हरा या काला होना)। 
  • असहनीय दर्द, फिर सुन्नता (sensation खो जाना)। 
  • प्रभावित क्षेत्र से बदबूदार तरल पदार्थ निकलना। 

डायबिटीज के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज 

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि डायबिटीज के इन लक्षणों को सामान्य समझकर टालना जानलेवा हो सकता है: 

घाव का देरी से भरना: यदि पैर की चोट ठीक नहीं हो रही, तो यह गैंगरीन का शुरुआती संकेत हो सकता है। 

थकान और धुंधली दृष्टि: शरीर में शुगर लेवल असंतुलित होने के मुख्य लक्षण। 

अत्यधिक मूत्र त्याग: किडनी पर बढ़ते दबाव का संकेत। 

बता दें कि गैंगरीन आमतौर पर उंगलियों, पैर के पंजों या अंगों को प्रभावित करता है। यह खतरनाक इसलिए है क्योंकि यह तेजी से फैलकर शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे अंगों को काटना पड़ सकता है या सेप्सिस के कारण मौत भी हो सकती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!