Plane Crash in Sky: हवा में टकराए दो Fighter Jets, दोनों विमानों के टुकड़े आसमान में बिखरे, दिल दहला देगा VIDEO

Edited By Updated: 18 May, 2026 07:36 AM

ea 18g growler mountain home air force base us air show crash fighter jet

Plane Crash in sky: अमेरिका के इडाहो राज्य में Mountain Home Air Force Base में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इवेंट के दौरान करतब दिखा रहे दो अमेरिकी EA-18G Growler लड़ाकू विमान अचानक हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी...

Plane Crash in sky: अमेरिका के इडाहो राज्य में Mountain Home Air Force Base में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इवेंट के दौरान करतब दिखा रहे दो अमेरिकी EA-18G Growler लड़ाकू विमान अचानक हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों विमानों के टुकड़े आसमान में बिखर गए और इलाके में काला धुआं फैल गया। घटना के तुरंत बाद पूरे एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया गया।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब एयर शो के दौरान दोनों फाइटर जेट्स बेहद कम दूरी पर उड़ान भर रहे थे। टक्कर के बाद विमान एयरबेस से करीब दो मील दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर तुरंत फायर और रेस्क्यू टीमें पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों विमान EA-18G Growler मॉडल के थे, जिन्हें अमेरिकी नौसेना इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर मिशन के लिए इस्तेमाल करती है। ये विमान प्रसिद्ध F/A-18 Super Hornet का एडवांस वर्जन माने जाते हैं।

हालांकि इस बड़े हादसे के बीच राहत की खबर यह रही कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि टक्कर के कुछ सेकंड बाद आसमान में चार पैराशूट खुलते नजर आए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी पायलट समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयर शो के अनाउंसर ने दर्शकों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी एयरक्रू सुरक्षित हैं और मेडिकल टीमें उनकी जांच कर रही हैं। हादसे के बाद रविवार को होने वाले बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

गौरतलब है कि Gunfighter Skies Air Show करीब आठ साल बाद आयोजित किया जा रहा था। आयोजक पिछले दो सालों से इसकी तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे आयोजन का माहौल बदल दिया।

इस एयरबेस पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। साल 2018 में यहां एक हैंग ग्लाइडर दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई थी, जबकि 2003 में एक Thunderbird जेट भी क्रैश हुआ था। उस समय भी पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचाई थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!