Sone/Chandi ka Bhav: MCX पर सोना हरे निशान में, चांदी में गिरावट, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 18 May, 2026 10:17 AM

gold in the green on mcx silver declines check today s latest rates

सोमवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। हालांकि कुछ समय बाद में सोने में मामूली तेजी देखी गई, जबकि चांदी में गिरावट रही। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 0.06 फीसदी की...

Sone/Chandi ka Bhav: सोमवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। हालांकि कुछ समय बाद में सोने में मामूली तेजी देखी गई, जबकि चांदी में गिरावट रही। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 0.06 फीसदी की तेजी के साथ करीब 1,58,553 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 855 रुपए गिरकर 2,71,031 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार Comex में सोने की कीमत नरमी के साथ कारोबार कर रही है। सोना 4,547.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 4,561.90 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान इसमें करीब 27 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,534.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा।

वहीं, Comex पर चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही। चांदी 76.20 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 77.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह करीब 2.5 डॉलर टूटकर 75.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!