नए जानलेवा वायरस ने पसारे पैर: क्रूज शिप से निकले अमेरिकी-फ्रांसीसी यात्री संक्रमित, जानें क्या है और कैसे फैल रहा मौत का दानव?

Edited By Updated: 11 May, 2026 01:18 PM

american passenger tests positive for hantavirus french national shows symptom

हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ से निकाले गए यात्रियों में अब संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। अमेरिका लौट रहे एक यात्री में वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि फ्रांस जा रहे एक यात्री में उड़ान के दौरान लक्षण विकसित हो गए। इससे...

International Desk: स्पेन के टेनेरिफ द्वीप पर खड़े हंता वायरस प्रभावित लग्जरी क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ से निकाले गए यात्रियों को अब अलग-अलग देशों में भेजा जा रहा है, लेकिन इसी दौरान संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जहाज से निकाले गए 17 अमेरिकी यात्रियों में से एक व्यक्ति हंता वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि उसमें फिलहाल बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं। दूसरी तरफ, फ्रांस लौट रहे पांच यात्रियों में से एक की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ गई और उसमें वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। फ्रांस सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सख्त क्वारंटीन में रखा है। वहीं अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया जा रहा है, जहां उनकी विस्तृत जांच होगी। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय और क्रूज कंपनी ने दावा किया था कि जहाज पर मौजूद 140 से ज्यादा लोगों में किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन अब नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

 


कैसे हो रही है निकासी?
यात्रियों को सुरक्षात्मक सूट और मास्क पहने मेडिकल टीम की निगरानी में जहाज से उतारा गया। इसके बाद उन्हें सील बसों के जरिए एयरपोर्ट ले जाकर विशेष विमानों से उनके देशों में भेजा जा रहा है। WHO लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों को किसी बड़े खतरे की बात नहीं कही गई है, लेकिन निगरानी और जांच तेज कर दी गई है।


क्या है हंता वायरस?
हंता वायरस  (Hantavirus) एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से चूहों और अन्य कृन्तकों (rodents) के मूत्र, मल और लार के संपर्क से इंसानों में फैलता है। यह वायरस हवा में मौजूद संक्रमित कणों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है।  यह फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और कई मामलों में जानलेवा भी साबित होता है। शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, इसलिए पहचान मुश्किल होती है।
 

कैसे फैलता है?
संक्रमित चूहों के मल-मूत्र या लार के संपर्क से
संक्रमित धूल या हवा में मौजूद कणों को सांस के जरिए अंदर लेने से
दूषित जगहों की सफाई करते समय
बहुत दुर्लभ मामलों में संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क से


क्या हैं इसके लक्षण?
 
शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, इसलिए पहचान मुश्किल हो सकती है।

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • थकान
  • उल्टी या पेट दर्द


गंभीर लक्षण
सांस लेने में तकलीफ
फेफड़ों में पानी भरना
लो ब्लड प्रेशर
किडनी फेल होना
कुछ मामलों में मौत भी

 

यह कितना खतरनाक, इलाज है या नहीं? 
फिलहाल इसका कोई विशेष एंटीवायरल इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।  डॉक्टर मरीज को ऑक्सीजन, ICU सपोर्ट और अन्य मेडिकल ट्रीटमेंट देकर बचाने की कोशिश करते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर संक्रमण तेजी से बढ़ जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। कुछ प्रकार के हंता वायरस में मृत्यु दर 30% से 40% तक बताई जाती है।

 

बचाव कैसे करें?

  • चूहों से दूरी रखें
  • घर और स्टोर रूम साफ रखें
  • चूहों के मल-मूत्र को बिना सुरक्षा साफ न करें
  • मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल करें
  • बंद जगहों को पहले हवादार करें


हाल के दिनों में हंता वायरस तब चर्चा में आया जब MV Hondius नामक क्रूज शिप पर संक्रमण के मामले सामने आए और कई देशों ने यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी शुरू कर दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!