गणपति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, छत पर खड़ी थी भीड़, अचानक भरभराकर गिरा छज्जा, Video

Edited By Updated: 19 Sep, 2024 11:30 PM

ganpati visarjan shobha yatra balcony collapsed

महराष्ट्र के भंडारा में गणपति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शोभा यात्रा देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एक छत पर खड़े थे, तभी अचानक छत गिर गई। हादसे में 30-40 महिलाएं घायल हो गई हैं, जिनको पास के अस्पाताल भेजा गया

पुणेः महराष्ट्र के भंडारा में गणपति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शोभा यात्रा देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एक छत पर खड़े थे, तभी अचानक छत गिर गई। हादसे में 30-40 महिलाएं घायल हो गई हैं, जिनको पास के अस्पाताल भेजा गया। इलाज के बाद कई महिलाओं को डिस्चार्ज किया गया। हादसा गणेश विसर्जन के दिन हुआ है।

गणपति विसर्जन के दौरान सड़क हादसा
धुले में मंगलवार को गणेश प्रतिमा ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे धुले तहसील के चितोड़ गांव में घटी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गणेश विसर्जन जुलूस शुरू होने वाला था, ट्रैक्टर का चालक किसी कारणवश नीचे उतर गया। जुलूस का आयोजन करने वाले गणेश मंडल का एक सदस्य चालक की सीट पर चढ़ गया और उसने ट्रैक्टर चालू कर दिया, लेकिन वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका।

नशे की हालत में था ट्रैक्टर चालक
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। जानकारी सामने आई कि ट्रैक्टर ड्राइवर शराब के नशे में था। इसकी वजह से अपना बैलेंस खो दिया। मृतकों की पहचान शांताराम (13),  शेरा बापू सोनवने (6) और लड्डू पावरा (3) के रूप में हुई थी। जो लोग घायल हुए उनकी पहचान गायत्री (25), विद्या जाधव(27), अजय (23), उज्जवला चंदू(23), ललिता पिंटू मोरे (16) और रिया (17) के रूप में हुई थी।

एक व्यक्ति की डूबने से मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार तड़के एक तालाब में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमित सतीश मोहिते (24) उन भक्तों के समूह में शामिल थे जो गणेश मूर्ति विसर्जन करने के लिए तोतली तालाब पर एकत्र हुए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के मोहिते पानी में गिर गए और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि मोहिते के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

आखिरी दिन मुंबई में 7,500 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन
मुंबई में भगवान गणेश और देवी गौरी की 7,500 से अधिक मूर्तियों का मंगलवार शाम तक विसर्जन किया गया। शहर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भक्तों ने अपने गजानंद देवता को विदाई दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान कहीं भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। शाम छह बजे तक शहर में समुद्र, झीलों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जित की गई मूर्तियों में से 7,227 घरेलू गणपति, 300 सार्वजनिक मंडलों की और लगभग 50 देवी गौरी की मूर्तियां थीं। इनमें से 2,880 मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मध्य मुंबई के प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेश प्रतिमा ‘लालबागचा राजा' का विसर्जन जुलूस गिरगांव चौपाटी या समुद्र तट की ओर जाते हुए शाम करीब 6.30 बजे चिंचपोकली पहुंचा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!