Gold Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें गिरावट की वजह

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 02:26 PM

gold and silver price significant fall in gold and silver prices

जुलाई की शुरुआत में ही लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। आज 1 जुलाई को MCX पर सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना ₹1,400 से ज्यादा और चांदी ₹5,900 से अधिक सस्ती हो गई है। JOLTS जॉब रिपोर्ट के आने के बाद निवेशकों को उम्मीद है...

नेशनल डेस्कः जुलाई की शुरुआत में ही लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। आज 1 जुलाई को MCX पर सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना ₹1,400 से ज्यादा और चांदी ₹5,900 से अधिक सस्ती हो गई है। JOLTS जॉब रिपोर्ट के आने के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। वैश्विक तनाव में थोड़ा सुधार आने से भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।  

सोने के दाम में गिरावट

MCX पर आज 5 अगस्त एक्सपायरी वाले सोने में ₹1,462 की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद सोना  ₹1,41,069 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।

चांदी भी हुई सस्ती
 

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर आज 3 जुलाई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹5,983 सस्ती होकर  ₹2,21,060 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

 गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, JOLTS जॉब रिपोर्ट के आने के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। वैश्विक तनाव में थोड़ा सुधार आने से भी सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग घटी है।

खरीदारी का सुनहरा मौका

विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में लगातार आ रही गिरावट निवेशकों और शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!