Gold Price Today: त्योहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का नये दाम

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 04:21 PM

gold and silver prices fall sharply ahead of festivals find out the latest

अगर आप फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दाम थोड़े कम हो गए हैं। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है।

नेशनल डेस्क: अगर आप फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दाम थोड़े कम हो गए हैं। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है।

क्यों घट रहे हैं सोने के दाम?
सोने की कीमतों में यह गिरावट कुछ वैश्विक कारकों के कारण आई है।
डॉलर की मजबूती: जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो सोने जैसी कमोडिटीज विदेशी निवेशकों के लिए महंगी हो जाती हैं, जिससे उनकी मांग घटती है।
बॉन्ड यील्ड में उछाल: बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड में पैसा लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि बॉन्ड में उन्हें नियमित आय मिलती है।


आज क्या है सोने का भाव? (25 सितंबर 2025)
भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है। नीचे दी गई तालिका में आप अपने शहर के अनुसार आज के रेट देख सकते हैं:
शहर    22 कैरेट (₹/10g)    24 कैरेट (₹/10g)
दिल्ली    ₹1,05,050    ₹1,14,590
जयपुर    ₹1,05,050    ₹1,14,590
अहमदाबाद    ₹1,04,950    ₹1,14,490
पुणे    ₹1,04,950    ₹1,14,490
मुंबई    ₹1,04,900    ₹1,14,440
हैदराबाद    ₹1,04,900    ₹1,14,440
चेन्नई    ₹1,04,900    ₹1,14,440
बेंगलुरु    ₹1,04,900    ₹1,14,440
कोलकाता    ₹1,04,900    ₹1,14,440


वायदा बाजार (MCX) पर सोने-चांदी का हाल
भारतीय वायदा बाजार (MCX) में भी सोने के दाम में गिरावट रही। सोना 0.32% की गिरावट के साथ ₹1,12,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी में हल्की बढ़त देखने को मिली और यह 0.22% बढ़कर ₹1,34,090 प्रति किलोग्राम हो गई।|


अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतें थोड़ी कमजोर बनी हुई हैं। अब निवेशकों की निगाहें शुक्रवार को आने वाली अमेरिका की PCE रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे भविष्य में सोने की कीमतों का रुख तय होगा। भारत में सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय कीमतों, आयात शुल्क, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और घरेलू मांग पर निर्भर करते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!