ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से हुआ बड़ा हादसाः चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; चार घायल

Edited By Updated: 17 Dec, 2025 09:22 PM

major accident at a brick kiln four laborers tragically killed

त्रिपुरा के धलाई जिले में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अगरतलाः त्रिपुरा के धलाई जिले में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

कमलपुर पुलिस थाने की प्रभारी सुमन आचार्य ने कहा, “ फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।" कमलपुर इलाके में स्थित भट्ठे की बड़ी चिमनी श्रमिकों पर गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग हताहत हो गए। प्रारंभिक खबर के अनुसार, इस बात का कोई संकेत नहीं था कि चिमनी के गिरने का खतरा है। 

घटना के तुरंत बाद, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। आचार्य ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। चिमनी गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा मानदंडों का पालन किया गया था या नहीं और ईंट भट्ठे की चिमनी की संरचनात्मक स्थिति का आकलन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की और संबंधित अधिकारियों को उनकी उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!