Edited By Mansa Devi,Updated: 21 Aug, 2025 02:31 PM

अगर आप सोना या चाँदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 21 अगस्त, गुरुवार को सोने के दाम में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन यह अभी भी ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। घरेलू बाज़ार में सोने की यह गिरावट कमजोर माँग, डॉलर के मजबूत...
नेशनल डेस्क: अगर आप सोना या चाँदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 21 अगस्त, गुरुवार को सोने के दाम में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन यह अभी भी ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। घरेलू बाज़ार में सोने की यह गिरावट कमजोर माँग, डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका के फेडरल रिजर्व चेयरमैन के आने वाले भाषण की वजह से मानी जा रही है।
आपके शहर में आज क्या हैं सोने-चाँदी के रेट?
अगर आप सोने में निवेश या गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहाँ देश के कुछ बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड और 1 किलो चांदी का आज का रेट दिया गया है:
यह भी पढ़ें: Triple Murder Case: क्यों मानसिक रूप से बीमार बेटे ने...अपने ही माता-पिता और भाई की बेरहमी से की हत्या, फिर हुआ...
शहर सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) चांदी (₹ प्रति किग्रा)
मुंबई ₹99,120 ₹1,12,910
दिल्ली ₹98,980 ₹1,12,760
कोलकाता ₹99,020 ₹1,12,800
बेंगलुरु ₹99,230 ₹1,13,040
हैदराबाद ₹99,320 ₹1,13,200
चेन्नई ₹99,450 ₹1,13,350
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Attack: CM रेखा गुप्ता हमला मामले में बड़ी खबर, साजिश की परतें खोलने के लिए आरोपी को राजकोट ले जा सकती है पुलिस
20 सालों में दिया शानदार रिटर्न
सोने ने पिछले 20 सालों में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। साल 2005 में ₹7,638 प्रति 10 ग्राम में बिकने वाला सोना अब ₹1,00,000 के पार पहुँच चुका है, यानी इसमें करीब 1,200% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल 2025 में भी सोने की कीमतों में अब तक 31% की बढ़त देखी गई है। चाँदी ने भी इस दौरान कमाल का प्रदर्शन किया है। 2005 से अब तक इसमें 668.84% की बढ़ोतरी हुई है।