Good News : बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA हाइक से बढ़ेगी इतनी सैलरी

Edited By Updated: 02 May, 2026 08:22 PM

good news good news for bank employees

बैंक कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है, सरकार ने 1 मई 2026 से मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। बता दें कि नया DA जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। हालांकि इस बार DA में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन इसका असर मासिक सैलरी पर जरूर पड़ेगा।

नेशनल डेस्क : बैंक कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है, सरकार ने 1 मई 2026 से मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। बता दें कि नया DA जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। हालांकि इस बार DA में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन इसका असर मासिक सैलरी पर जरूर पड़ेगा। 

DA में कितनी हुई बढ़ोतरी

इस बार DA को 25% से बढ़ाकर 25.70% कर दिया गया है, यानी कुल 0.70% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 2026 की पहली तिमाही के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर तय की गई है। चूंकि DA बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट होता है, इसलिए इसमें हल्का बदलाव भी सैलरी में फर्क डालता है।

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

DA बढ़ने से कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी में कुछ सौ से लेकर करीब ₹1,000 तक का इजाफा होगा, जो उनकी बेसिक सैलरी और स्केल पर निर्भर करता है।

स्टेज 10 (स्केल I): बेसिक ₹67,160 → करीब ₹600/माह बढ़ोतरी
स्टेज 15 (स्केल I): बेसिक ₹80,560 → करीब ₹719/माह बढ़ोतरी
स्टेज 30 (स्केल II-III): बेसिक ₹69,840 → करीब ₹633/माह बढ़ोतरी
स्टेज 47 (स्केल II-III): बेसिक ₹1,17,200 → करीब ₹1,058/माह बढ़ोतरी

यानी जैसे-जैसे सैलरी बढ़ती है, DA का फायदा भी बढ़ता जाता ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!