सरकार ने 2024 के चुनावी वादे पूरे किए, 'लाडकी बहिन योजना' बंद नहीं होगी, मुख्यमंत्री फडणवीस का दावा

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 08:49 PM

government has fulfilled its 2024 election promises ladki bahin yojana will n

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है, जिनमें किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना भी शामिल है।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है, जिनमें किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना भी शामिल है।

जालना एमआईडीसी में भाजपा के नए कार्यालय के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद बिजली के बिल भेजे जाते रहे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, जिले की प्रभारी मंत्री पंकजा मुंडे, विधायक नारायण कुचे, बबनराव लोणीकर और संतोष दानवे, पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल, भास्कर दानवे तथा उद्योगपति घनश्याम गोयल मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया है, जिनमें किसानों की कर्जमाफी और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना भी शामिल है। फडणवीस ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' महिलाओं के लिए बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोल्हापुर, सांगली और कोंकण समेत पश्चिमी क्षेत्रों में मानसून के दौरान उपलब्ध अतिरिक्त बाढ़ के पानी को मराठवाड़ा की ओर मोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सूखा प्रभावित इस क्षेत्र की अगली पीढ़ी को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!