Edited By Radhika,Updated: 24 Jun, 2026 05:36 PM

भारत सरकार ने राशन सिस्टम में करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 का एक ड्राफ्ट तैयार किया है। अगर यह नई 'अंत्योदय अन्न योजना' (AAY) लागू होती है तो इसके तहत मिलने वाले राशन का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।
नेशनल डेस्क: भारत सरकार ने राशन सिस्टम में करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 का एक ड्राफ्ट तैयार किया है। अगर यह नई 'अंत्योदय अन्न योजना' (AAY) लागू होती है तो इसके तहत मिलने वाले राशन का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या कहता है नया नियम
ये भी पढ़ें- Lucknow Fire Tragedy: 'एक बार आंख खोल लो बेटा...' मां की चीख से रो पड़ा वहां मौजूद हर शख्स, दादी की तेरहवीं पर घर से उठी पोते की अर्थी
नियमों में बदलाव का कारण
सरकार का मानना है कि पुराने नियम से कुछ परिवारों के साथ नाइंसाफी हो रही थी। उदाहरण के लिए अगर किसी परिवार में केवल 2 लोग हैं तो प्रत्येक महीने 35 किलो राशन मिलता है। वहीं दूसरी ओर जिन परिवारों में जैसे 6 या फिर 7 लोग हैं तो उन्हें भी केवल 35 किलो ही राशन मिलता है। जो कि कम है। इस अंतर को खत्म करना ताकि बड़े और जरूरतमंद परिवारों को भी उनके सदस्यों के हिसाब से पूरा और सही मात्रा में अनाज मिल सके।
ये भी पढ़ें- मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगी, 9 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर हुआ खाक
इस नए नियम से क्या फायदे होंगे?
परिवार के हर सदस्य को बराबर अनाज मिलेगा, जिससे गरीब परिवारों को सही पोषण मिल सकेगा। इससे राशन बांटने के सिस्टम में ज्यादा पारदर्शिता आएगी और अनाज की चोरी रुकेगी।
आप भी दे सकते हैं अपनी राय
सरकार ने इस नियम को अभी पूरी तरह लागू नहीं किया है। इस पर आम जनता और एक्सपर्ट्स से सुझाव मांगे गए हैं। अगर आप भी इस पर अपना कोई सुझाव सरकार को देना चाहते हैं तो आपके पास 13 जुलाई तक का समय है। सरकार जनता के सुझावों को देखने और समझने के बाद ही सरकार इस ड्राफ्ट को अंतिम रुप देगी।