Aadhaar Card Rule: आधार कार्ड को लेकर 1 जुलाई से बदल जाएगा ये नियम, UIDAI का बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 07:27 AM

aadhaar update uidai aadhaar mobile app free aadhaar service aadhaar

नई दिल्ली: आधार कार्ड देश के करोड़ों लोगों की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है। नागरिकों की सुरक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: आधार कार्ड देश के करोड़ों लोगों की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है। नागरिकों की सुरक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

ईमेल अपडेट अब होगा बिल्कुल मुफ्त
UIDAI ने घोषणा की है कि आधार में Email address अपडेट कराने पर अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। यानी अगले छह महीनों तक आधार धारक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने Email पते को अपडेट कर सकेंगे।

पहले देना पड़ती थी फीस
अब तक आधार में Email address जोड़ने या बदलने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है, जिससे लाखों यूजर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।

आधार से Email लिंक होना क्यों है जरूरी?
विशेषज्ञों के अनुसार, Aadhaar के साथ ईमेल आईडी लिंक होने से यूजर्स को अहम अपडेट, नोटिफिकेशन और सुरक्षा संबंधी जानकारी सीधे प्राप्त होती है। यदि Aadhaar से जुड़ी किसी सेवा का उपयोग किया जाता है या कोई अपडेट होता है, तो उसकी जानकारी ईमेल के जरिए से तुरंत मिल सकती है। इससे किसी भी संभावित गलत इस्तेमाल की स्थिति में समय रहते सतर्क हुआ जा सकता है।

UIDAI का नया मोबाइल ऐप बना सहारा
हाल ही में UIDAI ने आधार से जुड़ी सेवाओं को अधिक आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नया Aadhaar Mobile App लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए कई सेवाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकता है। Email अपडेट पर मिलने वाली यह शुल्क छूट भी केवल इसी मोबाइल ऐप के माध्यम से किए गए अपडेट पर लागू होगी।

ध्यान रखें ये जरूरी बात
UIDAI की ओर से दी गई मुफ्त सुविधा सिर्फ Aadhaar Mobile App के जरिए किए गए Email अपडेट पर ही मान्य होगी। यदि कोई व्यक्ति अन्य माध्यमों से आधार अपडेट कराने का विकल्प चुनता है, तो उसे लागू Fees का भुगतान करना पड़ सकता है। इसलिए अपडेट कराने से पहले आधिकारिक नियमों की जानकारी जरूर जांच लें। यह विशेष छूट 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके बाद UIDAI स्थिति की समीक्षा करेगा और तय करेगा कि इस सुविधा को आगे भी जारी रखा जाए या फिर पहले की तरह शुल्क दोबारा लागू किया जाए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!