राहुल का मंदिरों में माथा टेकने जाना किसी सिनेमा के सीन जैसा: स्वामी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 03:01 PM

gujarat elections  bjp  subramanian swamy  rahul gandhi

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का अनुमान जताए जाने के बाद भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि राम मंदिर का विरोध करना कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल साबित...

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का अनुमान जताए जाने के बाद भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि राम मंदिर का विरोध करना कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल साबित हुई है। 

स्वामी ने कसा राहुल पर तंज
स्वामी ने इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान गांधी का बार-बार मंदिरों में माथा टेकने जाना किसी सिनेमा के सीन जैसा था। कोई भी मंदिर जाए और उसे वोट मिल जाए, ऐसा नहीं होता। उन्होंने खास तौर से गुजरात के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा‘हमें पता है कि हम जीत रहे हैं। करीब 22 साल बाद भी गुजरात में सत्ता विरोधी लहर का नहीं होना ही अपने आप में भाजपा की सबसे बड़ी जीत है।

कांग्रेस ने की राम मंदिर का विरोध कर बड़ी भूल
स्वामी ने मतदान बाद सर्वेक्षणों में भाजपा की जीत के अनुमान पर कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध कर बड़ी भूल की, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।   गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।  कल आए ज्यादातर मतदान बाद सर्वेक्षणों में दोनों ही राज्यों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। गुजरात में उसकी दोबारा वापसी की प्रबल संभावना बतायी गयी है तो हिमाचल में उसके कांग्रेस को बेदखल कर सत्ता पर काबिज होने के कयास लगाए गए हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!