पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, पति बोला- 'कोई अफ़सोस नहीं, जेल से निकलकर प्रेमी को भी मारूंगा'

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 10:26 AM

guwahati murder case riya talukdar murder ramanuj goswami severed head fridge

असम के गुवाहाटी से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। हाटीगांव इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव का सिर काटकर फ्रिज में रख दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, लेकिन हिरासत में...

असम: असम के गुवाहाटी से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। हाटीगांव इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव का सिर काटकर फ्रिज में रख दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, लेकिन हिरासत में ले जाते समय उसने अपने किए पर ज़रा भी पछतावा जताने से साफ इनकार कर दिया।  

बता दें कि मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा फोन न उठाने पर पुलिस जब उनके हाटीगांव स्थित किराए के घर पहुंची, तो अंदर का नज़ारा देखकर होश उड़ गए। रिया का धड़ कमरे में पड़ा था और उसका कटा हुआ सिर एक काले प्लास्टिक बैग में लपेटकर फ्रिज में रखा हुआ था। इसके अलावा आरोपी ने उसकी कुछ उंगलियां भी काट दी थीं।  

वहीं आरोपी  पति ने धमकी दी कि अगर वह जेल से छूटता है, तो वह उस व्यक्ति की भी हत्या कर देगा जिसे उसने अपनी पत्नी का शुगर डैडी बताया था। आरोपी की पहचान रामानुज गोस्वामी के तौर पर हुई है। अपनी पत्नी रिया तालुकदार गोस्वामी की कथित हत्या के बाद उसने सरेंडर कर दिया था।दोनों की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और जो हाटीगांव में रहते थे। जांचकर्ताओं को एक तेज धार वाला बड़ा चाकू भी मिला, जिससे पत्नी की हत्या की गई थी। शुरुआती जांच से पता चला कि हत्या शव मिलने से 24 से 48 घंटे पहले हुई थी। पुलिस टीम उसे ले जा रही थी, तभी उसने उसकी पत्नी के शुगर डैडी को भी मारने की धमकी दी।

इस बीच, एक वायरल वीडियो में आरोपी पति उबर ड्राइवर रामानुज कहता है कि रिया की हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है और वह कोई माफी नहीं मांगेगा। डीसीपी (ईस्ट) तब्बू राम पेगू के अनुसार, रामानुज और रिया के बीच कथित अफेयर को लेकर अक्सर झगड़े होते थे और ऐसे ही एक झगड़े के दौरान उसने आपा खो दिया और उसकी हत्या कर दी। वहीं, जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्या के समय गोस्वामी नशे में था या नहीं। बाद में मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह HIV और हेपेटाइटिस C से पीड़ित था। बताया जाता है कि आरोपी को 20 से ज़्यादा बार रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!