आधी रात का वो एक फोन कॉल, पार्क में टहल रही थी पत्नी, फिर बंद कमरे में शक की ऐसी सनक जिसने...

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 01:13 PM

gwalior policeman brutalizes wife suspecting her of talking on the phone

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र से कानून के रखवाले द्वारा ही कानून और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षक (कांस्टेबल) पर अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता और जानलेवा...

Gwalior Domestic Violence : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र से कानून के रखवाले द्वारा ही कानून और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षक (कांस्टेबल) पर अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता और जानलेवा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। 

आरोपी पति ने फोन पर किसी अन्य से बात करने के मामूली शक में अपनी पत्नी को न केवल लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा बल्कि हैवानियत की हदें पार करते हुए कपड़े प्रेस करने वाली गर्म इस्तरी (Iron) से उसके दोनों हाथ और पीठ को बुरी तरह दाग दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

आधी रात को शुरू हुआ विवाद

पुलिस में दर्ज शिकायत और एफआईआर (FIR) के अनुसार पीड़ित महिला पूजा परिहार के साथ यह खौफनाक वारदात रात के वक्त घटित हुई। पूजा रात के समय अपने घर के नीचे बने सोसाइटी पार्क में टहलने गई थी। इसी दौरान रात करीब 12:10 बजे उसके पति राजेंद्र परिहार (पुलिस आरक्षक) का फोन आया और उसने पूजा को तुरंत ऊपर घर आने को कहा।

यह भी पढ़ें: गैर मर्द पर आ गया पत्नी का दिल, अचानक बदल गई नियत, फिर आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट ने...

शक में खोया आपा 

जैसे ही पूजा घर पहुंची राजेंद्र ने उस पर शक जताते हुए पूछा कि वह पार्क में फोन पर किससे बात कर रही थी। पूजा ने किसी से भी बात करने से साफ इनकार किया लेकिन राजेंद्र का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

चेहरे से लेकर पेट तक आईं गंभीर चोटें

आरोपी आरक्षक राजेंद्र ने अपनी पत्नी को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस बेरहम पिटाई के कारण पीड़िता की आंख के पास गंभीर सूजन आ गई जबकि उसकी नाक, मुंह, माथे, पेट और पैरों में भी अंदरूनी व बाहरी गहरी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: सुबह-सुबह दिल्ली में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

गर्म प्रेस से शरीर को झुलसाया

मारपीट से भी जब आरोपी पति का मन नहीं भरा, तो उसने घर की टेबल पर रखी कपड़े सिलने वाली गर्म प्रेस उठाई। उसने जबरन पूजा को पकड़ा और जलती हुई गर्म प्रेस उसके दोनों हाथों, बाजुओं, कोहनी और पीठ पर लगा दी। गर्म लोहे के छूते ही पूजा की त्वचा बुरी तरह झुलस गई। दर्द से तड़पती पत्नी को आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस थाने में इस बात की शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा।

मायके पहुंचकर कराया इलाज

खौफनाक रात बीतने के बाद अगली सुबह पीड़िता पूजा परिहार किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने मायके पहुंची। वहां मायके वालों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद पीड़िता अपनी मां मीरा परिहार और भाई नीरज के साथ सीधे माधौगंज थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें: महिलाएं न करें लापरवाही: क्यों बनते हैं Periods में Blood Clots? जानिए कब यह सामान्य है और कब खतरनाक?

पुलिस की मौजूदा कार्रवाई

चूंकि मामला पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी से जुड़ा था इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर माधौगंज थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा, गंभीर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी आरक्षक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और विभागीय स्तर पर भी उस पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!