गैर मर्द पर आ गया पत्नी का दिल, अचानक बदल गई नियत, फिर आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट ने...

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 11:52 AM

gwalior husband reached in laws house was beaten by father in law

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों में धोखे, शक और सरेराह मारपीट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage) करने वाले एक जोड़े का घरेलू विवाद अब पुलिस थाने और कोर्ट-कचहरी तक...

Gwalior Family Clash: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों में धोखे, शक और सरेराह मारपीट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage) करने वाले एक जोड़े का घरेलू विवाद अब पुलिस थाने और कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का दिल किसी दूसरे शादीशुदा युवक पर आ गया जिसकी पोल 'व्हाट्सएप चैट' से खुली। जब पति इस मामले को सुलझाने अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंचा तो पत्नी के परिजनों ने दोनों भाई-बहन की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

4 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

पुलिस को दी गई शिकायत और प्राथमिक जांच के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ है। पीड़ित युवक विजय मिश्रा ने करीब चार साल पहले अपनी मर्जी से एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ और शुरुआती जिंदगी सामान्य चल रही थी। विजय का आरोप है कि कुछ समय बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। शक होने पर जब उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसमें किसी अन्य शादीशुदा युवक के साथ आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट मिली। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा और नाराज पत्नी अपने मायके चली गई।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: सुबह-सुबह दिल्ली में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

समझौते के लिए गया था ससुराल

विजय मिश्रा के मुताबिक वह मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और समझौते की नीयत से अपनी बहन को साथ लेकर पत्नी के मायके पहुंचा था। शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच बातचीत सामान्य चल रही था लेकिन अचानक बात इतनी बिगड़ गई कि पत्नी के मायके वालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते ससुर और सालों ने विजय और उसकी बहन को घर के बाहर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Post Office की सुपरहिट स्कीम: रोज़ बचा लें सिर्फ ₹333, सरकार देगी पूरे 17 लाख रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

मारपीट का वीडियो वायरल 

मारपीट के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और किसी स्थानीय निवासी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विजय और उसकी बहन के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है और उन्हें पीटा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: महिलाएं न करें लापरवाही: क्यों बनते हैं Periods में Blood Clots? जानिए कब यह सामान्य है और कब खतरनाक?

पुलिस की मौजूदा कार्रवाई

ससुराल वालों के चंगुल से छूटकर पीड़ित विजय और उसकी बहन तुरंत इंदरगंज थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। इंदरगंज थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरी निष्पक्षता से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!