मातम में बदली खुशियां, 'बर्थडे ब्वॉय' की चाकू मारकर कर दी हत्या

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 10:38 PM

happiness turns into mourning  birthday boy  stabbed to death

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक 14 वर्षीय लड़के की उसी के सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़ित अपना जन्मदिन मना रहा था।

नेशनल डेस्क : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक 14 वर्षीय लड़के की उसी के सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़ित अपना जन्मदिन मना रहा था।

लोहसिंघना थाने के प्रभारी बिपिन कुमार यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को हजारीबाग झील क्षेत्र में हुई। हालांकि, घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि घटना में लड़के के पेट पर चाकू से गंभीर चोटें आईं थीं और उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने शनिवार को मुख्य आरोपी और चार अन्य लड़कों के खिलाफ अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!