कोरबा में मातम: 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी युवक के लिए काल, मौके पर तोड़ा दम

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 11:33 AM

korba 11 000 volt line proved fatal for a young man he died on the spot

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर (बुधवारी) में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ जब युवक मकान की छत पर...

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ जब युवक मकान की छत पर काम में व्यस्त था। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर की बताई जा रही है।

झटके से छत से नीचे गिरा युवक

करंट का झटका इतना जोरदार था कि टीका राम सीधे छत से नीचे जमीन पर आ गिरा। तेज करंट और सिर पर लगी चोट के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अवैध खनन पर प्रशासन का चला हथौड़ा, एक कंपनी पर लगा 25 लाख का जुर्माना

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार दादर बस्ती निवासी 28 वर्षीय टीका राम यादव निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!