नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल

Edited By Archna Sethi,Updated: 21 Jul, 2022 07:08 PM

haryana among top states in niti aayog s india innovation index

हरियाणा सरकार नवाचार (इनोवेशन) को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तम वातावरण का सृजन कर रही है। प्रदेश में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में कई नई पहल की हैं। कृषि और इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में सरकार ने इनोवेशन को बढ़ावा...

चंडीगढ़ , 21 जुलाई -(अर्चना सेठी) हरियाणा सरकार नवाचार (इनोवेशन) को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तम वातावरण का सृजन कर रही है। प्रदेश में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में कई नई पहल की हैं। कृषि और इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में सरकार ने इनोवेशन को बढ़ावा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने की नीतियों का ही परिणाम है कि नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में प्रमुख राज्यों में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। इस इंडेक्स में हरियाणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

 

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार लगातार सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 में जारी किए गए इंडेक्स में हरियाणा छठे स्थान पर था लेकिन इस बार हरियाणा तीन पायदान चढ़ते हुए शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।

 

उल्लेखनीय है कि इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 को नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सुमन बेरी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जारी किया गया। नीति आयोग और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉम्पिटिटिवनेस द्वारा तैयार किया गया भारत नवाचार सूचकांक देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के मूल्यांकन और विकास के लिए एक व्यापक उपकरण है। यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाने के लिए उनके नवाचार प्रदर्शन पर रैंक करता है।

 

इस इनोवेशन इंडेक्स को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की तर्ज पर तैयार किया गया है। पिछले संस्करणों में 36 संकेतकों के आधार पर विश्लेषण किया गया था लेकिन इस बार 66 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया। पहले और दूसरे इनोवेशन इंडेक्स क्रमश अक्टूबर 2019 और जनवरी 2021 में जारी किए गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!