हरियाणवी सिनेमा जगत को मिलेगा नया मुकाम

Edited By Updated: 28 Oct, 2022 06:15 PM

haryanvi cinema world will get new position

हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव का अहम योगदान रहा है। इस रत्नावली महोत्सव से युवाओं को...

 

चण्डीगढ़, 28 अक्तूबर - (अर्चना सेठी) हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव का अहम योगदान रहा है। इस रत्नावली महोत्सव से युवाओं को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से आत्मसात करने का एक अवसर मिलता है और अच्छी शिक्षा और संस्कार भी मिलते हैं।


 बंडारू दत्तात्रेय आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में युवा सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल ने सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया की उपस्थिति में हरियाणवी लोक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर 4 दिवसीय रत्नावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस लोक कला प्रदर्शनी में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
 

इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पोस्टर और जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा तैयार किए गए रत्नावली बुुलेटिन का विमोचन किया। राज्यपाल ने रत्नावली महोत्सव के शानदार आयोजन पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि 8 विधाओं और 300 कलाकारों से शुरू होने वाले रत्नावली महोत्सव ने एक बड़ा स्वरूप ले लिया है। यह महोत्सव पूरे विश्व में हरियाणवी संस्कृति का परचम फहरा रहा है। इस महाकुंभ में अब 32 विधाओं में 3000 से ज्यादा कलाकार अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता एवं निदेशक सतीश कौशिक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बनाई गई नई फिल्म पॉलिसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पॉलिसी के जरिए फिल्में बनाने पर सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इससे हरियाणवी सिनेमा जगत को एक नया मुकाम मिलेगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!