Edited By vasudha,Updated: 17 May, 2021 11:32 AM
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज के दिन को सबसे सुखद बताया। उन्हाेंने कहा कि मई के महीने में आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज़्यादा सुखद दिन है। हर्षवर्धन ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप की लॉन्च के बाद यह बात कही।
नेशनल डेस्क: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज के दिन को सबसे सुखद बताया। उन्हाेंने कहा कि मई के महीने में आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज़्यादा सुखद दिन है। हर्षवर्धन ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप की लॉन्च के बाद यह बात कही।
कोविड के ख्जिलाफ जंग जारी: हर्षवर्धन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज का दिन सुखद इसलिए भी है क्योंकि आज नए मामलों से एक लाख ज़्यादा रिकवरी हुई है। उन्होंने कहा कि हम एक साल से ज़्यादा समय से कोविड की जंग लड़ रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के आउटकम के तहत ये हमारी पहली स्वदेशी दवा है, ये कोविड वायरस के प्रकोप को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम करने की पूरी क्षमता रखती है।
2DG की पहली खेप हुई लॉन्च
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे। हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि भारत में जुलाई के अंत तक टीकों की 51.6 करोड़ खुराकें दी जा चुकी होंगी। भारत में अब तक 18 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिये टीकों का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।