Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Apr, 2026 07:52 AM

Rain Alert: उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी का सितम जारी है। IMD ने भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन (1 मई) तक बारिश की भविष्यवाणी बतई इसके साथ ही कई राज्यों में आंधी और तूफान के भी आसार...
Rain Alert: उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी का सितम जारी है। IMD ने भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन (1 मई) तक बारिश की भविष्यवाणी बतई इसके साथ ही कई राज्यों में आंधी और तूफान के भी आसार जताए गए है।
बता दें कि कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी हालात बेहद गर्म रहे, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सोमवार रात से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम ने करवट ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार से गुरुवार तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, बारिश और हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। खासतौर पर 29 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश में भी होगी तेज हवाएं और हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर कम नहीं है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और लू चल रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश और आंधी
मौसम में इस बदलाव के पीछे एक cyclonic circulation को कारण बताया जा रहा है, जो मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है और इसके असर से राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली तक बारिश और आंधी पहुंचने की संभावना है।
इस सिस्टम के कारण तेज हवाएं चल सकती हैं, धूल भरी आंधी उठ सकती है और कई जगहों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। इसे प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा माना जा रहा है।
दिल्ली के अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। यहां 27 अप्रैल से 1 मई के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं।