Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने अगले 12 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 06:46 PM

heavy rain alert there will be heavy rain with thunder and lightning

30 अगस्त को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, झारखंड, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। आपदा विभागों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर कहर बनकर टूटा है। दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने 30 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाढ़ और बारिश जनित घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। आपदा प्रबंधन विभागों ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

राज्यवार मौसम अपडेट:-

दिल्ली

शुक्रवार को सुबह हुई भारी बारिश के बाद शनिवार को भी राजधानी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। दक्षिण-पूर्वी, मध्य, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा इलाके येलो अलर्ट पर हैं। अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है।

उत्तराखंड
बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश
पश्चिमी यूपी के कुछ और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। राज्य के 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें बलिया, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और लखीमपुर जैसे जिले प्रमुख हैं।

बिहार
पटना मौसम केंद्र ने पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।

राजस्थान
बांसवाड़ा, डुंगरपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, उदयपुर में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। अब तक बारिश से राज्य में 91 मौतें हो चुकी हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र
अगले 7 दिन बारिश से प्रभावित रहने की संभावना है। अहमदाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश
धार, बड़वानी, होशंगाबाद, खरगोन, छिंदवाड़ा और खंडवा सहित अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

झारखंड
रांची, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिंहभूम और सिमडेगा जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!