Heavy Rain Alert: फिर बदलेगा मौसम! 9 से 12 मार्च तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 08:56 PM

heavy rain warning from march 9th to 12th imd issues alert

2025 का मानसून देशभर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश लेकर आया। नदियाँ, तालाब और बांध पूरी क्षमता से भर गए। मौसम विभाग ने 2026 में भी बारिश का जोरदार दौर होने का अनुमान जताया है। IMD ने केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर,...

नेशनल डेस्कः 2025 का मानसून देशभर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश लेकर आया। इस दौरान मौसम रहा सुहावना और कई राज्यों में बारिश के स्तर ने पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। नदियाँ, तालाब और बांध पूरी क्षमता से भर गए। हालांकि गर्मी अब धीरे-धीरे कई राज्यों में दस्तक दे रही है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 2026 में भी बारिश का दौर जोरदार रहने की संभावना है। IMD ने 9 से 12 मार्च तक केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल में बारिश का नया दौर

केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है। 2025 में भी राज्य ने शानदार बारिश का अनुभव किया। अभी भी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 9, 10, 11 और 12 मार्च को केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम

हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के दौरान बारिश ने रिकार्ड तोड़े। राज्य में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 9 से 12 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी।

किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है। इन राज्यों में 9 से 12 मार्च तक तेज बारिश के आसार हैं: उत्तराखंड, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!