17 April Weather Report:  कल बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 13 राज्यों में हो सकती है बारिश, यहां 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 05:13 PM

weather will change in delhi tomorrow it will rain in the evening

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक तरफ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लू का कहर जारी है तो दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया गया है। कल के मौसम की बात करें तो कल यानि की 17 अप्रैल को दिल्ली से बिहार समेत...

17 April Weather Report: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक तरफ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लू का कहर जारी है तो दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया गया है। कल के मौसम की बात करें तो कल यानि की 17 अप्रैल को दिल्ली से बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कल दोपहर को दिल्ली में आंशिक बादल छा सकते हैं और शाम तक हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 18 अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें- Meaning of Delimitation: क्या है परिसीमन? जिससे लोकसभा में 543 से बढ़कर 850 हो जाएंगी सीटें, आसान भाषा में समझें

लखनऊ में 40 डिग्री के पार जाएगा पारा

यूपी में गर्मी पूरा कहर बरपाएगी। यूपी की राजधानी लखनऊ में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। गोरखपुर में आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहने और तेज धूप का अनुमान जताया है।

PunjabKesari

बिहार में बारिश और उमस का खेल रहेगा जारी

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और 50 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, पटना में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 22 अप्रैल तक इसके 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मेहनत को सलाम! हाथों से नहीं पैरों से लिख दी किस्मत, 600 में से 600 नंबर हासिल कर किया कमाल

राजस्थान में जारी हुआ लू और आंधी का अलर्ट

मरुधरा में गर्मी अपने पूरे जोरों पर है। 17 अप्रैल को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में पारा 43 डिग्री तक जा सकता है।

सावधानी और सुझाव

इस तपती हुई दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। खूब पानी पिएं और सूती कपड़े पहनें। पूर्वोत्तर के राज्यों (असम, मेघालय) में रहने वाले लोग अचानक आने वाली भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से सावधान रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!