26 April Weather Alert: भारत में मौसम का बड़ा उलटफेर: 2 मई तक कहीं लू तो कहीं तूफानी बारिश, देखें अपने राज्य का हाल

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 12:56 PM

imd april weather alert heatwave thunderstorm rain punjab delhi himachal

IMD Weather Alert: देश में इस समय मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत सूरज की तपिश में जल रहा है वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसके साथ-साथ पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। समुद्र के ऊपरी हिस्सों में बने low pressure area का असर भी...

IMD Weather Alert: देश में इस समय मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत सूरज की तपिश में जल रहा है वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसके साथ-साथ पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। समुद्र के ऊपरी हिस्सों में बने low pressure area का असर भी मौसम पर पड़ रहा है। इन सभी मौसमी सिस्टम्स के  प्रभाव से अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी साझा की। 
 
इन इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम खरा
वहीं दूसरी ओर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में मौसम बिल्कुल अलग रहेगा। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तकपहुंच सकती है, जिससे कई जगहों पर मौसम और अधिक अस्थिर हो सकता है।

IMD का अनुमान है कि पूर्वी भारत में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच और उत्तर-पश्चिम भारत में 27 से 29 अप्रैल के दौरान कई स्थानों पर तेज आंधी और तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। मध्य भारत में भी 28 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

 राजधानी दिल्ली की बात करें तो इस समय राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां हाल ही में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि राहत की उम्मीद जताई गई है क्योंकि 2 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना 
पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इन क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला मौसम रह सकता है।

उत्तर भारत मौसम का हाल
उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग दिनों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 अप्रैल से 1 मई तक लगातार मौसम बदलता रहेगा, जहां तेज हवाएं और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी 
पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि कई राज्यों में गर्म हवाएं, उमस और लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है, खासकर दिन के समय तापमान काफी ज्यादा रहेगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!