बर्फ से ढकी कश्मीर की पहाड़ियां, देखें धरती के स्वर्ग का खूबसूरत नजारा

Edited By Updated: 23 Nov, 2020 11:48 AM

heavy snowfall in jammu kashmir

उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी हुई, जिससे धरती पर स्वर्ग जैसा नजारा दिखाई दिया।...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी हुई, जिससे धरती पर स्वर्ग जैसा नजारा दिखाई दिया। इसी बीच पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड को बंद कर दिया गया। 

 

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला रहा है। गुलमर्ग कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को श्रीनगर का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। 

PunjabKesari

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का गुलमर्ग समूची घाटी का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 25 नवंबर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। 


PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!