Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 May, 2026 12:19 PM

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच पश्चिमी विक्षोभ ने बड़ी राहत दी है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे...
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच पश्चिमी विक्षोभ ने बड़ी राहत दी है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिली है।
वहीं मौसम केंद्र के अनुसार बूंदाबांदी और बारिश तथा आंधी से अनेक इलाकों में लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसके अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर बादलों की गरज और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Prices Today: दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77, तो दक्षिण भारत में कीमतें ₹107 के पार

सर्वाधिक बारिश श्रीमाधोपुर (सीकर) में 48.0 मिलीमीटर हुई। इस समय राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और यह 39-41 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो इस मौसम के औसत सामान्य तापमान से नीचे है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रहा।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रह सकता है। इससे कुछ और इलाकों में धूलभरी आंधी चलने और बादल गरजने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।