भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

Edited By Updated: 16 May, 2026 08:58 AM

horrific accident truck hits trolley full of devotees 6 people die tragically

कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक से टकराने के बाद एक ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक से टकराने के बाद एक ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। यह दुर्घटना मुनिराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले तुंगभद्रा पुल पर हुई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रैक्टर की ट्रॉली में 15 यात्री सवार थे जो हुलिगे मंदिर जा रहे थे। 

प्रारंभिक जांच के आधार पर कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरसिद्दी ने बताया कि ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जिससे वह पुल से नीचे गिर गया। पुलिस ने कहा कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!