Hospital Closed : आज इस राज्य में सभी अस्पताल बंद रहेंगे, जानें बड़ी वजह

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 12:46 AM

hospitals closed all hospitals in this state will remain closed today

जयपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार से राज्य के निजी चिकित्सकों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन' (आईएमए) की राजस्थान इकाई ने घोषणा की है कि निजी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी...

नेशनल डेस्क : जयपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार से राज्य के निजी चिकित्सकों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन' (आईएमए) की राजस्थान इकाई ने घोषणा की है कि निजी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं 14 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक बंद रहेंगी।

विरोध प्रदर्शन जयपुर के एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ है। उन्हें हाल ही में चिकित्सीय लापरवाही के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य के चिकित्सकों के बीच व्यापक आक्रोश फैल गया है।

आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पहले गठित एक मेडिकल बोर्ड ने मामले में चिकित्सीय लापरवाही का कोई सबूत नहीं पाया था। उनका आरोप है कि गिरफ्तारी राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) से जुड़ी कुछ मामूली अनियमितताओं के आधार पर की गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!