School Closed : इन राज्यों में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, जानें फिर कब से खुलेंगे स्कूल

Edited By Updated: 21 May, 2026 06:33 PM

school closures school holidays extended in these states

बढ़ती गर्मी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बीच कई राज्यों के स्कूलों के समय में भी बदलाव हुआ है। पंजाब के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के...

नेशनल डेस्क : बढ़ती गर्मी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बीच कई राज्यों के स्कूलों के समय में भी बदलाव हुआ है। पंजाब के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए 42 से 44 डिग्री तक के तापमान की आशंका जताई है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 26 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 23 मई से स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए ये आदेश जारी किया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा शारीरिक मेहनत न करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां

पंजाब में भी लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के स्कूलों में 25 मई 2026 से गर्मियों की छुट्टियां शुरू की जा सकती हैं और स्कूल 1 जुलाई को दोबारा खोले जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर सकती है। 

हरियाणा में भी बढ़ गई छुट्टियां

हरियाणा सरकार ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां तय समय से पहले घोषित कर दी हैं। अब राज्य में 25 मई से स्कूल बंद रहेंगे। 24 मई को रविवार होने के कारण बच्चों को 23 मई शनिवार तक ही स्कूल जाना होगा। पहले गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से शुरू होने वाली थीं, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने तारीख आगे बढ़ा दी। अब राज्य में 30 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

दिल्ली में 1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल

राजधानी दिल्ली में सरकारी स्कूल 11 मई से ही बंद कर दिए गए थे और अब स्कूल सीधे 1 जुलाई को खुलेंगे। कई निजी स्कूलों ने भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। वहीं राजस्थान सरकार ने 17 मई से 20 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की हैं। हालांकि इस बार छुट्टियों की अवधि कम किए जाने को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है और कई लोग जून में स्कूल खोलने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!