श्राद्ध का खाना खाने के बाद बीमार पड़े पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 10:57 PM

husband and wife fall ill after eating shraddh meal

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को श्राद्ध का भोज खाने के बाद बीमार पड़े पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बिशोई थाना क्षेत्र के चतुरिसाही गांव में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिमिलिपाल क्षेत्र के रहने...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को श्राद्ध का भोज खाने के बाद बीमार पड़े पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बिशोई थाना क्षेत्र के चतुरिसाही गांव में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिमिलिपाल क्षेत्र के रहने वाले भंज सिरका (35) और उनकी पत्नी बिरंगा नाइक (27) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि यह दंपति शनिवार रात गांव में श्राद्ध के भोज में शामिल होकर घर लौटा था।

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब तीन बजे दोनों ने पेट में गंभीर दर्द की शिकायत की, जिसके बाद रिश्तेदार उन्हें पहले मानदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां सिरका की मौत हो गई। बिशोई थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबर्णा बेहरा ने बताया कि सिरका की पत्नी को बाद में गंभीर हालत में राईरंगपुर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 

बेहरा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहरा ने कहा, ''दूषित भोजन को उनकी मौत का कारण माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!