हैदराबाद : करमनघाट हनुमान मंदिर के पास चलती बस में लगी आग, 38 यात्री कर रहे थे सफर

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 08:43 AM

hyderabad private travel bus caught fire near the karmanghat hanuman temple

गुरुवार प्रातः हैदराबाद में करमनघाट हनुमान मंदिर के पास 38 यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के मुताबिक बस श्रीशैलम जा रही थी, तभी मंदिर के पास उसमें आग लग गई। घटना के समय बस में सभी 38 यात्री...

हैदराबाद (तेलंगाना) : गुरुवार प्रातः हैदराबाद में करमनघाट हनुमान मंदिर के पास 38 यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के मुताबिक बस श्रीशैलम जा रही थी, तभी मंदिर के पास उसमें आग लग गई। घटना के समय बस में सभी 38 यात्री सवार थे, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

फायर अधिकारी ने कहा, 'करमनघाट हनुमान मंदिर के पास चलती हुई एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई। बस में 38 यात्री सवार थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। बस श्रीशैलम जा रही थी। हमें रात करीब 2:15 बजे कॉल मिली।' सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

इससे पहले 16 सितंबर को हैदराबाद के IS सदन इलाके में एक प्ले स्कूल में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे। फायर अधिकारियों के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया था। वहीं एक दूसरी घटना में हैदराबाद के पुप्पलगुडा इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक फूड स्टॉल में आग लग गई। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन धमाके से स्टॉल और आसपास के इलाके को नुकसान पहुंचा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!