तेलंगाना में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 05:24 PM

car catches fire after hitting divider in telangana

तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में रविवार को सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से 50 वर्षीय डॉक्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा हैदराबाद-खम्मम राजमार्ग पर पिल्ललामर्री फ्लाईओवर के पास...

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में रविवार को सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से 50 वर्षीय डॉक्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा हैदराबाद-खम्मम राजमार्ग पर पिल्ललामर्री फ्लाईओवर के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुआ। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

अधिकारी ने बताया, ''बाद में चालक की सीट पर एक जला हुआ शव मिला। पास के टोल गेट से मिली जानकारी और वाहन के अस्थायी पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के. जगदीश के रूप में हुई, जो खम्मम जिले के एक अस्पताल में न्यूरोसर्जन के तौर पर कार्यरत थे।'' पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अपने परिवार से मिलने के लिए खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!