Edited By Radhika,Updated: 12 Mar, 2026 06:26 PM

राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से हैं लेकिन लेकिन सदन का आसन किसी भी विचारधारा या पार्टी से परे है।
नेशनल डेस्क: राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से हैं लेकिन लेकिन सदन का आसन किसी भी विचारधारा या पार्टी से परे है। वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने सदन में टेलीविज़न के मॉनिटर पर दिखाई जा रही अपनी एक पुरानी तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा "यह शर्ट अलग है लेकिन वह शर्ट पूरी तरह से आरएसएस की है।" इस पर राधाकृष्णन ने जवाब दिया: "वह मेरी पुरानी फ़ोटो है जो दिखाई जा रही है। मैं आरएसएस से हूं, इसमें कोई शक नहीं है और मैं इससे कभी इनकार नहीं करूंगा।'' उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा "जहां तक मुझे पता है कि आसन कोई आरएसएस नहीं होता, कोई कांग्रेस नहीं होता है।''