गुस्सा होकर छोड़ दी थी नौकरी, अब दोबारा काम पर रखने के लिए कंपनी ने दिए 22,584 करोड़ रुपये

Edited By Updated: 27 Sep, 2024 08:38 PM

i quit my job in anger

टेक इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने पूर्व कर्मचारी नोम शजीर को दोबारा काम पर रखने के लिए 2.7 बिलियन डॉलर (लगभग 22,584 करोड़ रुपये) की बड़ी रकम चुकाई है। शजीर, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, ने गूगल से...

नेशनल डेस्क : टेक इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने पूर्व कर्मचारी नोम शजीर को दोबारा काम पर रखने के लिए 2.7 बिलियन डॉलर (लगभग 22,584 करोड़ रुपये) की बड़ी रकम चुकाई है। शजीर, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, ने गूगल से नाराज होकर अपना स्टार्टअप शुरू किया था।

नोम शजीर का करियर

48 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नोम शजीर ने 2000 में गूगल से करियर की शुरुआत की। उन्होंने लंबे समय तक कंपनी के लिए काम किया, लेकिन 2021 में उन्होंने गूगल छोड़ दिया। इसका कारण यह था कि गूगल ने उनके द्वारा बनाए गए एक चैटबॉट को रिलीज करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद, उन्होंने अपने साथी डेनियल डि फ्रीटास के साथ मिलकर Character.AI नाम का स्टार्टअप शुरू किया, जो सिलिकन वैली के सफलतम स्टार्टअप्स में से एक बन गया।

गूगल की नई योजना

अब गूगल ने घोषणा की है कि वह अपनी एआई यूनिट डीपमाइंड के साथ मिलकर काम करेगा और शजीर की तकनीक को अपनाने के लिए उन्हें वापस लाने के लिए 2.7 बिलियन डॉलर का भुगतान किया। इस डील के बाद, शजीर का स्टार्टअप गूगल की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी बन गया है। गूगल के पूर्व सीसीओ एरिक स्मिट ने भी शजीर के काम की प्रशंसा की है। कहा जा रहा है कि शजीर का एआई मॉडल इंसानों की तरह बुद्धिमत्ता के साथ काम कर सकता है।

इस वजह के लिए नौकरी छोड़ी थी

नोम शजीर ने गूगल से अपना नाता 2021 में इस वजह से तोड़ा था कि उन्होंने 2017 में एक बेहद एडवांस्ड चैटबॉट, मीना (Meena), विकसित किया था। यह चैटबॉट कई तरह के मुद्दों पर इंसानों से बातचीत कर सकता था। शजीर ने उस समय इतना आत्मविश्वास जताया था कि कहा था कि एक दिन यह चैटबॉट गूगल के सर्च इंजन की जगह ले सकता है। हालांकि, गूगल के टॉप मैनेजमेंट ने इसे रिलीज करने को खतरनाक माना। इस असहमति से नाराज होकर शजीर ने गूगल को अलविदा कहने का फैसला किया। यह उनकी नाराजगी की मुख्य वजह बनी, जिसके बाद उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!