कैब कंपनी उबर का बड़ा एक्शन, 3300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 12:11 AM

big action of cab company uber 3300 employees were fired

कैब एग्रीगेटर कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए दुनियाभर में करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या कम करेगी। इस फैसले से करीब 3,400 नौकरियां प्रभावित होने का अनुमान है।

नेशनल डेस्क : कैब एग्रीगेटर कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए दुनियाभर में करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या कम करेगी। इस फैसले से करीब 3,400 नौकरियां प्रभावित होने का अनुमान है।

उबर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दारा खोसरोशाही ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन के स्तर घटाने, टीमों को सरल ढांचे में संगठित करने और कार्यालयों को चुनिंदा शहरों में केंद्रित करने की दिशा में काम कर रही है।

उबर इंडिया के प्रवक्ता ने इस संदर्भ में पीटीआई-भाषा से कहा कि भारत में भी कुछ कर्मचारियों की भूमिकाएं प्रभावित होंगी, लेकिन भारत कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार बना रहेगा। कंपनी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए भारत में क्षेत्रीय परिचालन मजबूत कर रही है। कंपनी की 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उबर और उसकी अनुषंगी कंपनियों में करीब 34,000 कर्मचारी थे। कंपनी 70 से अधिक देशों और 15,000 से अधिक शहरों में परिचालन करती है।

उबर ने प्रबंधन के स्तर और समन्वय से जुड़ी भूमिकाओं में कटौती की है। सीईओ से सात या अधिक स्तर नीचे काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 20 प्रतिशत और एक-दो कर्मचारियों वाली छोटी टीमों की संख्या करीब 50 प्रतिशत घटाई गई है। इसके अलावा कंपनी अधिकांश दूरस्थ कर्मचारियों को कार्यालय से काम करने के लिए कह रही है। मौजूदा हाइब्रिड नीति के तहत सप्ताह में तीन दिन कार्यालय से काम करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!