Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Apr, 2026 12:49 PM

भारत को अब मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी ओर कल यानी कि 23 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक...
Western Disturbance Forecast : भारत को अब मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी ओर कल यानी कि 23 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है। जिसके असर से आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा।
25 से 27 अप्रैल के बीच मौसम लेगा करवट
जहां दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और यूपी में अगले 3 दिनों (24 अप्रैल तक) तक आसमान साफ रहेगा और लू के थपेड़े परेशान करेंगे। वहीं 25 से 27 अप्रैल के बीच मौसम करवट लेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और 20-30 KM की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 और 25 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें: तंबाकू छोड़ो, तरक्की पाओ! Tobacco छोड़ते ही करोड़ों भारतीय परिवार हो जाएंगे अमीर, ताज़ा रिपोर्ट में हुआ खुलासा
वहीं हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को मौसम बिगड़ेगा। बात की जाए अगर महाराष्ट्र की तो 23 और 24 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना जताई गई है।

बिहार और बंगाल में आंधी-तूफान मचाएंगे तांडव
पूर्वी भारत में मौसम विभाग ने भयंकर आंधी की चेतावनी दी है। बिहार और झारखंड में 24-25 अप्रैल को 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ तूफान आ सकता है। बात की जाए अगर पश्चिम बंगाल और सिक्किम की तो यहां भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भारी तबाही की चेतावनी दी गई है।

इन 8 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मेघालय में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण भारत में मौसम का हाल
केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 25 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।