IMD Rain Alert: सिक्किम, अरुणाचल, समेत इन राज्यों में 14, 15 और 18 अप्रैल को भारी बारिश और बिजली का तांडव

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 09:01 AM

heavy rain lightning sikkim arunachal western disturbance april 14 15 and 18

IMD Rain Alert April: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां पूर्वोत्तर के राज्यों में आसमानी बिजली और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में पारा तेजी से चढ़ने...

IMD Rain Alert April: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां पूर्वोत्तर के राज्यों में आसमानी बिजली और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में पारा तेजी से चढ़ने वाला है। 15 अप्रैल से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

1. पूर्वोत्तर में बारिश और बिजली का तांडव
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा:

सिक्किम: आज गरज के साथ भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश: 14, 15 और 18 अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान है।

असम और मेघालय: 17 और 18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

2. लू और बढ़ते तापमान का कहर (Heatwave Alert)
देश के मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर तल्ख होने वाले हैं। अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है:

उत्तर-पश्चिम भारत: 12 से 18 अप्रैल के बीच पारा 4-6 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र: यहां तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR: बुधवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के पार जा सकता है।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत कई जिलों में शुष्क मौसम के कारण पारा 40 डिग्री के ऊपर रहने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

3. गुजरात और पूर्वी भारत का हाल
 -14 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि शुरुआती दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है।
- 16 अप्रैल तक तापमान 3-5 डिग्री बढ़ेगा, जिसके बाद मौसम स्थिर रहने की संभावना है।
- 15 अप्रैल से आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में हलचल पैदा कर सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!