IMD Rain Alert: 16-17-18-19-20 व 21 अगस्त को 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में होगी भीषण बारिश

Edited By Updated: 16 Aug, 2025 11:35 AM

imd rain alert heavy showers in most states next 7 days

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश की जोरदार चेतावनी जारी की है। आगामी 7 दिनों तक लगभग 25 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। किसानों के लिए यह बारिश फसल के लिहाज से अच्छी खबर है, लेकिन साथ ही कई...

नेशनल डेस्क: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश की जोरदार चेतावनी जारी की है। आगामी 7 दिनों तक लगभग 25 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। किसानों के लिए यह बारिश फसल के लिहाज से अच्छी खबर है, लेकिन साथ ही कई इलाकों में बाढ़ और पानी भरने की समस्या भी बढ़ सकती है। इस दौरान कोकण-गोवा, केरल, कर्नाटक, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में बारिश कम होने के कारण सूखे की स्थिति बन सकती है।

पूरे देश में मानसून का सिपाही बना बारिश

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। पिछले दिनों के मुकाबले अगले हफ्ते बारिश का दायरा और तेज हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 अगस्त के बीच कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और खेतों में पानी भर जाएगा, लेकिन कहीं-कहीं जलभराव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा। खासतौर पर मध्य भारत, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर भारत में बारिश का जोर, सूखे के आसार कम

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में पूरे हफ्ते बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 से 21 अगस्त के बीच लगातार बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 16 से 18 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम होगी लेकिन 19 अगस्त को अच्छी बारिश की उम्मीद है। इस बार उत्तर भारत को गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है।

पश्चिम भारत में भारी बारिश का प्रभाव

कोकण, गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले हफ्ते भारी बारिश होगी। कोकण और गोवा में 16 से 18 अगस्त के बीच बंपर बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में 16 से 19 अगस्त तक अच्छी बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ में 18 से 20 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। इससे पश्चिम भारत के किसानों को खासा फायदा मिलेगा।

पूर्व और मध्य भारत में बारिश का दौर जारी

छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी 16 से 21 अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और छत्तीसगढ़ में 19 से 21 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ क्षेत्र में भी लगभग हर दिन बारिश होगी। इस इलाके में जलभराव और बाढ़ के हालात बन सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

दक्षिण भारत में भी मानसून की सक्रियता

दक्षिण भारत में भी मानसून का प्रभाव मजबूत रहेगा। तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में 16 से 18 अगस्त भारी बारिश की संभावना है। केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी इसी अवधि में अच्छी बारिश होगी। भीतरी कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और यानम में 16 से 19 अगस्त के बीच तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी जो 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

असम और मेघालय में अगले 7 दिनों तक जोरदार बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 16 से 21 अगस्त भारी बारिश होने की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसलिए पूर्वोत्तर राज्यों में लोगों को सतर्क रहने और बाढ़ से बचाव के इंतजाम करने की सलाह दी जा रही है।

किन राज्यों में रहेगा सूखा?

IMD के अनुसार देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश जारी रहेगी लेकिन तीन जगहों पर बारिश कम होगी। पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह सूखे जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि, इन इलाकों में बीच-बीच में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, पर लगातार बारिश नहीं होने से पानी की कमी बनी रह सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!