Cyclonic Storm Dana: चक्रवाती तूफान "दाना" का खतरा: 23-24 अक्टूबर को 4 राज्यों में अलर्ट जारी

Edited By Updated: 21 Oct, 2024 01:11 PM

imd weather forecast imd weather update cyclonic storm dana

दक्षिण भारत पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मानसून की विदाई के बाद, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में एक लो प्रेशर एरिया बनने के कारण चक्रवाती तूफान "दाना" सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 23-24...

नेशनल डेस्क: दक्षिण भारत पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मानसून की विदाई के बाद, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में एक लो प्रेशर एरिया बनने के कारण चक्रवाती तूफान "दाना" सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 23-24 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के तटीय इलाकों से टकरा सकता है।

तूफान की तीव्रता और अलर्ट

IMD ने दक्षिण भारत के चार प्रमुख राज्यों—तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, और कर्नाटक—में अलर्ट जारी किया है। तूफानी हवाओं की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, साथ ही भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकारों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। स्कूल-कॉलेजों को बंद करने और वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

मौसम का असर अन्य राज्यों पर भी

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, और कर्नाटक के अलावा, इस चक्रवाती तूफान का असर गोवा, महाराष्ट्र, और छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

तूफान के मद्देनजर, नागरिकों को सतर्क रहने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!