भीषण गर्मी से निपटने, मॉनसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए PM मोदी करेंगे अहम बैठक

Edited By Updated: 05 May, 2022 12:13 PM

important meeting of pm modi on scorching heat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। यूरोपीय देशों की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री दिन में करीब सात से आठ बैठकें करने वाले हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि स्वदेश लौटने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय जाएंगे। बता दें कि देश के कई हिस्सों में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली सहित देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश के चलते हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत भी मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!