जम्मू कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी किए ढेर

Edited By Updated: 29 Jun, 2022 09:36 PM

in the kulgam encounter the security forces killed two terrorists

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में मीर बाजार इलाके

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में मीर बाजार इलाके के नवापुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें दो आतंकवादी मारे गये। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गये दोनों आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों के तौर पर हुई है। एक और महत्वपूर्ण मुठभेड़ हुई क्योंकि कार्रवाई एनएचडब्ल्यू (यात्रा मार्ग) के बहुत नजदीक हुई।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!