Edited By Parveen Kumar,Updated: 06 Oct, 2026 07:38 PM

जम्मू-कश्मीर में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के संभावित विस्तार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘J&K GCC समिट 2026’ का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर, 2026 को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जम्मू में किया जाएगा।
नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के संभावित विस्तार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘J&K GCC समिट 2026’ का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर, 2026 को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जम्मू में किया जाएगा।
दो दिवसीय इस समिट का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में GCC के लिए उपलब्ध संभावनाओं को सामने लाना, क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना, एक मजबूत GCC इकोसिस्टम विकसित करना और निवेश को प्रोत्साहित करना है।
🚀 J&K GCC Summit 2026 Unlocking J&K’s GCC potential to drive growth, strengthen the ecosystem and catalyse investment. 🌐 📅 9–10 October 2026 📍 IIM Jammu 🤝 55+ Industry Leaders | 300+ Delegates #JKGCCSummit2026 #MissionYUVA #JammuKashmir #Investment #EconomicGrowth @OfficeOfLGJandK @CM_JnK @IIMJammu
— Information & PR, J&K (@diprjk) October 6, 2026
आयोजकों के अनुसार, समिट में विभिन्न क्षेत्रों के 55 से अधिक इंडस्ट्री लीडर्स और 300 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान GCC क्षेत्र से जुड़े अवसरों, उद्योग की संभावनाओं और जम्मू-कश्मीर में निवेश को लेकर चर्चा की जाएगी।
समिट को जम्मू-कश्मीर में तकनीकी, व्यावसायिक और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है। इसके माध्यम से उद्योग जगत और अन्य हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।