मोदी सरकार का मालदीव को बड़ा तोहफा; 42 द्वीपों पर बनेंगे आधुनिक फिटनेस सेंटर, विदेश मंत्री इरुथिशम ने जताया आभार

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 06:53 PM

india provided a grant to the maldives to set up fitness centers on 42 islands

भारत ने मालदीव के 42 द्वीपों पर फिटनेस और मनोरंजन केंद्र स्थापित करने के लिए अनुदान सहायता दी है। इस परियोजना का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और स्थानीय समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल भारत-मालदीव विकास सहयोग को और मजबूत...

International Desk: भारत और मालदीव के रिश्तों को नई मजबूती देते हुए भारत ने मालदीव के 42 द्वीपों पर आधुनिक फिटनेस और मनोरंजन केंद्र विकसित करने के लिए अनुदान सहायता प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य द्वीपीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं, लड़कियों और युवाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रविवार को राजधानी माले में आयोजित एक विशेष समारोह में दोनों देशों के बीच इस परियोजना से जुड़े समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम एडम, भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यन तथा मालदीव के युवा सशक्तीकरण, खेल एवं फिटनेस मंत्री अब्दुल्ला राफियू मौजूद रहे।

 

समझौते के तहत भारत मालदीव के 42 द्वीपों में फिटनेस और मनोरंजन केंद्रों के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराएगा। इन केंद्रों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना है।परियोजना में महिलाओं, युवाओं और लड़कियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें खेल और फिटनेस से जुड़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। यह परियोजना भारत की उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (High Impact Community Development Project-HICDP) के तहत संचालित की जा रही है। समय के साथ इस योजना का कुल बजट बढ़ाकर 35.5 करोड़ मालदीवी रूफिया (करीब 2.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर) कर दिया गया है।

 

मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम एडम ने इस पहल को द्वीपीय समुदायों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निवेश बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से महिलाओं के सशक्तीकरण, सामाजिक समावेशन और समान अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। भारत लंबे समय से मालदीव का प्रमुख विकास साझेदार रहा है। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, परिवहन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा विकास जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग जारी है। 

  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!