नेपाल चुनाव परिणामों का भारत ने किया स्वागत, PM मोदी ने बालेंद्र शाह को जीत पर दी बधाई

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 07:00 PM

india welcomes nepals election results pm modi congratulates balendra shah

नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की बड़ी जीत के बाद भारत ने परिणामों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रबी लामिछाने और बालेंद्र शाह को फोन कर बधाई दी। भारत ने “नेबरहुड फर्स्ट” नीति दोहराते हुए नेपाल की नई सरकार के साथ विकास और...

International Desk: भारत (India) ने नेपाल (Nepal) में हुए हालिया चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत किया है। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने नेपाल की नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरे नेताओं Rabi Lamichhane और Balendra Shah को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने दिया के आधिकारिक बयान में Randhir Jaiswal ने कहा कि भारत नेपाल के लोकतांत्रिक चुनावों के सफल समापन का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं से बातचीत कर Rastriya Swatantra Party की शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की विदेश नीति का प्रमुख आधार “Neighbourhood First” है। भारत ने यह भी दोहराया कि वह नेपाल की नई सरकार और वहां के लोगों के साथ मिलकर आर्थिक सहयोग, विकास परियोजनाओं व क्षेत्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में नेपाल-भारत के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

 

नेपाल के चुनावों में Rastriya Swatantra Party ने बड़ी बढ़त हासिल की है। रिपोर्टों के अनुसार पार्टी ने फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (FPTP) प्रणाली के तहत लगभग 125 सीटों पर बढ़त बनाई साथ ही प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन (PR) श्रेणी में भी आगे चल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी के नेताओं के उभरने का संकेत है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!